फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand for demarcation of land and allotment of land to the landless

Pithoragarh News: भूमि का सीमांकन और भूमिहीनों को जमीन आवंटित करने की मांग

Thu, 12 Feb 2026 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 12 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Demand for demarcation of land and allotment of land to the landless
धारचूला (पिथौरागढ़)। गुंजी के ग्रामीणों ने भूमि के सीमांकन एवं भूमिहीन परिवारों को जमीन आवंटित कर मालिकाना हक देने की मांग करते हुए विधायक हरीश धामी और दायित्वधारी अशोक नबियाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि हम सदियों से पारंपरिक कृषि कार्य कर आजीविका चला रहे हैं। 1962 के युद्ध के बाद भी हमने पलायन नहीं किया। ग्रामीणों ने कहा कि खेती-बाड़ी करते हुए सीमा के लिए अवैतनिक प्रहरी के रूप में हम यहां रह रहे हैं। हमें अब तक भूमि का मालिकाना हक नहीं मिला है। युवक मंगल दल गुंजी के अध्यक्ष हरिओम सिंह गुंज्याल ने कहा कि गुंजी गांव में संचार सेवा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को बंदोबस्ती कानूनी जानकारी नहीं मिल पाई। इससे कई परिवारों को अपने कब्जे की भूमि में मालिकाना हक नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें भूमि का मालिकाना हक मिलेगा तो इससे पलायन भी रुकेगा। उन्होंने भूमि का मालिकाना हक देने और सीमांकन कर बंजर भूमि को स्वरोजगार योजना के तहत युवाओं आवंटित करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में वन सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल, पूर्व प्रधान अर्चना गुंज्याल, गौरव सिंह, चंद्र सिंह, जसमा गुंज्याल, किरन गुंज्याल आदि शामिल रहे। वहीं विधायक धामी ने इस मामले को शासन में रखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed