फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand for construction of road till Kanadhar from the Chief Minister

Pithoragarh News: मुख्यमंत्री से की काणाधार तक सड़क निर्माण की मांग

Tue, 16 Jan 2024 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 16 Jan 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Demand for construction of road till Kanadhar from the Chief Minister
विधायक बिशन सिंह चुफाल को ज्ञापन सौंपते काणाधार गांव के लोग। संवाद
पिथौरागढ़। कनालीछीना विकासखंड का काणाधार गांव आज भी सड़क से नहीं जुड़ पाया है। यहां के लोगों को सड़क तक पहुंचने के लिए आठ किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। क्षेत्रवासियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा है कि काणाधार के लिए दो दशक पूर्व आठ किमी सड़क स्वीकृत हुई थी। छड़नदेव से डुंडू तक केवल तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया। इससे आगे सड़क नहीं होने से लोगों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ती है। दशकों तक सड़क बनने का इंतजार करने के बावजूद यातायात सुविधा नहीं मिलने पर अधिकांश परिवार गांव से पलायन कर गए। जो परिवार गांव में रह रहे हैं उन्हें पैदल ही आवागमन करना पड़ता है। किसी के बीमार पड़ने पर उसे डोली में रखकर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि इतने वर्षों बाद दो किमी सड़क को स्वीकृति मिली है। जिसका निर्माण कार्य चल रहा है। दो किलोमीटर बनने के बाद भी यह सड़क केवल मलान गांव तक ही पहुंच सकेगी। उन्हें तीन किलोमीटर पैदल ही चलना पड़ेगा। उन्होंने लोगों की समस्या को देखते हुए काणाधार तक सड़क के लिए भी धनराशि स्वीकृत करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान हेमा पंत, पुष्कर जोशी, हरीश जोशी, राजेश पंत, उमेद राम, पुष्कर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed