फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Delivered ration to the warehouse by May 2020

धारचूला के गुंजी गोदाम में मई 2020 तक का खाद्यान्न पहुंचाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Delivered ration to the warehouse by May 2020
शीतकाल में जनपद के धारचूला और मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में निवास करने वाली आबादी के लिए राशन उपलब्ध करा दिया गया है। धारचूला के व्यास घाटी के गुंजी गोदाम में मई 2020, जबकि मुनस्यारी के सभी गोदामों में जनवरी तक का राशन उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन

शीतकाल में धारचूला के व्यास और दारमा घाटी सहित मुनस्यारी के मल्ला जोहार में भारी बर्फबारी होती है। अधिक बर्फबारी होने पर शीतकाल में वहां रहने वाले लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए पूर्ति विभाग ने दोनों तहसीलों के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित गोदामों में राशन उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी एमएस रावत ने बताया उच्च हिमालयी क्षेत्र के व्यास घाटी के गुंजी राशन गोदाम में मई 2020 तक का राशन का कोटा दिया गया है। इसके अलावा मुनस्यारी क्षेत्र के सभी गोदामों में जनवरी तक का राशन उपलब्ध कराया गया है। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने सभी गैस गोदामों में रसोई गैस और पेट्रोल पंपों में ईंधन का अतिरिक्त कोटा रिजर्व में रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी तहसीलों में नियंत्रण कक्ष स्थापित होंगे
पिथौरागढ़। अगले सप्ताह बारिश और ठंड की संभावना को देखते हुए डीएम डॉ.विजय कुमार जोगदंडे ने सभी तहसीलों में नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर भी रोक लगी रहेगी। जिलाधिकारी ने जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों और कस्बों में ठंड पड़ने पर अलाव जलाने को कहा है।

पाला क्षेत्र में चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश
पिथौरागढ़। शीतकाल में पिथौरागढ़ की कई सड़कों पर पाला गिरता है। इससे वाहनों के फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। जिलाधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे ने शीतकाल में पाला पड़ने वाले क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाने और प्रभावित क्षेत्रों में चूने, नमक का छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मुनस्यारी रोड पर कालामुनि के पास जेसीबी मशीन, स्नो कटर और ऑपरेटर तैनात करने को कहा है। जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण विभाग के सभी खंडों से अपने अपने क्षेत्र के सड़क मार्गों पर मशीन तथा स्टाफ तैनात रखने और उनकी सूची दो दिन के भीतर जिला आपदा परिचालन केंद्र को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed