फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Delhi Bansbagad bus service closed for one and a half month

Pithoragarh News: दिल्ली बांसबगड़ बस सेवा डेढ़ माह से बंद

Fri, 23 Feb 2024 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 23 Feb 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Delhi Bansbagad bus service closed for one and a half month
नाचनी (पिथौरागढ़)। एक दशक पूर्व से संचालित काठगोदाम डिपो की दिल्ली बासबगड़ बस सेवा डेढ़ माह से बंद है। इससे 13 गांवों के लोगों को दिक्कत हो रही है। लोगों का कहना है कि बस सेवा संचालित नहीं होने से उन्हें निजी वाहनों में महंगा सफर करना पड़ रहा है। इसके बाद भी बस सेवा शुरू करने के लिए सरकार प्रभावी कदम नहीं उठा रही है।
विज्ञापन

बस सेवा बंद होने खेत भराड,गूटी बरा ,धामीगाव , सेलमाली ,दाखिम ,पंद्रपाला ,कोटा ,लोद, डुंगरी ,बजेता, रायां, तल्ला भैसकोट सहित कई अन्य गांवों के लोगों को दिक्कत हो रही है। लोगों का कहना है कि बस सेवा बंद होने से क्षेत्र के लोगों को महंगा किराया देकर टैक्सियों में यात्रा करनी पड़ रही है। साथ ही वृद्ध लोगों को निशुल्क यात्रा का लाभ नही मिल रहा है। बस सेवा नहीं चलने से लोगों में नाराजगी है। इस संबंध में काठगोदाम डिपो के अधिकारियों से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन


बोले लोग-
सरकार को सीमांत के लोगों को रोडवेज सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रयास करने चाहिए। बस का संचालन नहीं होने से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

जीवन चंद्र जोशी, पूर्व शिक्षक
-----
बस सेवा के बंद होने से लोग निजी वाहनों में महंगा सफर करने को मजबूर हैं। सरकार को शीघ्र बस सेवा शुरू करने के लिए प्रयास करने चाहिए।
चंद्र सिंह धामी, पूर्व प्रधान धामीगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed