फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Delays in the construction of the bridge work stopped

काम रुकने से पुल के निर्माण में विलंब

Tue, 07 Feb 2017 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Tue, 07 Feb 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
Delays in the construction of the bridge work stopped
थल-सातशिलिंग रोड पर तड़ीगांव में निर्माणाधीन पुल - फोटो : अमर उजाला

थल-सातशिंलिंग सड़क पर तड़ीगांव के पास बन रहे पुल का काम रुकने से पुल के निर्माण में विलंब हो रहा है। पुल निर्माण के लिए इस स्थान पर सड़क काट दी गई है। इस कारण गधेरे से यातायात संचालन हो रहा है। गधेरे से यातायात संचालन में दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन


थल से 3 किमी दूर तड़ीगांव के पास सड़क पर एक नाला बहता है। इस कारण सड़क अक्सर खराब रहती थी। सड़क का काम देख रहे लोनिवि के एडीबी डिवीजन ने इस स्थान पर 7 मीटर लंबा और 4 मीटर चौड़ा पुल बनाने का निर्णय लिया। करीब 18 लाख रुपए की लागत के इस पुल का निर्माण कार्य दो महीने पहले शुरू हुआ, लेकिन पिछले 10 दिन से पुल का निर्माण कार्य बंद पड़ा है। निर्माणाधीन पुल की दीवारें बन गई हैं। दोनों ओर एबटमेंट भी बन गए हैं। पुल पर स्लैब पड़ना है। सड़क चौड़ीकरण का काम कर रही गाजियाबाद की पीआरएल कंपनी ने पुल निर्माण का काम एक स्थानीय ठेकेदार को सौंपा है।
विज्ञापन


स्थानीय ठेकेदार देवराज सत्याल का कहना है कि उनको पुल के काम का भुगतान नहीं हुआ है। इस कारण उन्होंने काम बंद कर दिया है। एडीबी डिवीजन के अधिशासी अभियंता डीपी आर्या कहते हैं कि ठेकेदार को काम पूरा करने के लिए कहा गया है। दो-तीन दिन के भीतर काम शुरू हो जाएगा। बता दें कि 44 करोड़ रुपए की लागत से थल-सातशिलिंग सड़क के चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। घटिया काम के लिए चर्चित इस सड़क की जांच कुमाऊं कमिश्नर डी सेंथिल पांडियन ने जिलाधिकारी को सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed