फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dehradun in boxing domination

राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में देहरादून का दबदबा

Mon, 23 Nov 2015 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 23 Nov 2015 11:18 AM IST
विज्ञापन

15वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देहरादून के खिलाड़ियों का दबदबा बना रहा। प्रतियोगिता के फाइनल में अंडर 19 46-48 किलो भारवर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के संदीप कैड़ा ने ऊधमसिंह नगर के सूरज को, 46-51 किलो भारवर्ग में देहरादून के निकित ने ऊधमसिंह नगर के सूरज सिंह को, 51-54 किलो भारवर्ग में देहरादून के पवन बर्थवाल ने पिथौरागढ़ के गौरव बिष्ट को, 54-57 किलो भारवर्ग में देहरादून के ललित रावत ने पौड़ी के दीपांश को, 57-60 किलो भारवर्ग में देहरादून के अरुण चौहान ने पौड़ी के नितिन त्रिकोटी को और 60-64 किलो भारवर्ग में पौड़ी के मनीष कुमार ने पिथौरागढ़ के अभिषेक को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन

अंडर 17 44-46 किलो भारवर्ग में देहरादून के हिमांशु थापा ने पिथौरागढ़ के विमल महर को, 46-48 किलो भारवर्ग में देहरादून के संदीप कुमार ने ऊधमसिंह नगर के पारस कापड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। देहरादून ने सभी वर्गों में चैंपियनशिप हासिल की। समापन में मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया थे। मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया, जिला खेल समन्वयक आनंद रावत ने सभी टीमों के मैनेजरों का आभार जताया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में मनोज वर्मा, योगेश जोशी, प्रवीण रावल, जीवन खोलिया, भुवन उप्रेती, धरम चंद, केएस महर, जनार्दन वल्दिया, जोगेंद्र बोरा, जितेंद्र सिंह, सुभाष जोशी, ललित कुंवर, विक्रम दिगारी, प्रकाश थापा, महेश उपाध्याय समेत तमाम खेल शिक्षकों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed