फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Deharadun Wins State Level Badminton

देहरादून ने जीती राज्य स्तरीय टीम चैंपियनशिप ट्रॉफी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Deharadun Wins State Level Badminton
पिथौरागढ़ स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता की विजेता टीम देहरादून। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। राज्य स्तरीय अंडर-19 बालक वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता की टीम चैंपियनशिप देहरादून ने जीत ली है। विजेता-उपविजेता को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में देहरादून, चमोली, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी, चंपावत, पिथौरागढ़ रेड और पिथौरागढ़ ब्लू की टीमों ने शिरकत की।
विज्ञापन

स्थानीय स्टेडियम में रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल देहरादून और पौड़ी गढ़वाल के बीच खेला गया। फाइनल के एकल वर्ग में पौड़ी के नितिन थपलियाल ने देहरादून के अनुज बर्थ्वाल को 21-18, 12-21, 22-20, देहरादून के सक्षम ने पौड़ी के शुभम को 21-13, 21-08 से हराया। युगल वर्ग में देहरादून के तुषार, अनुज ने पौड़ी के प्रेरित-शुभम को 21-08, 22-20 से हराया। देहरादून ने 2-1 के अंतर से टीम चैंपियनशिप अपने नाम की। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में पिथौरागढ़ ने चंपावत को 2-1 से हराया।
विज्ञापन

एकल वर्ग में फाइनल मुकाबला पिथौरागढ़ और देहरादून के बीच खेला गया। इसमें देहरादून के अनुज बर्थ्वाल ने पिथौरागढ़ के सचिन रावत को 21-12, 21-17 से हराया। तीसरे स्थान के लिए चंपावत के विशाल महर ने देहरादून के सक्षम भट्ट को 21-12, 21-11 से हराया। वेटरन बैडमिंटन खिलाड़ी कैलाश भट्ट को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष कमल पुनेड़ा ने टीम चैंपियनशिप और जिला बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष भूपेश पंत ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप की ट्रॉफी दिलाई। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी ने आभार जताया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि सीडीओ अनुराधा पाल, अति विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज कैप्टन देवी चंद आदि ने मुकाबले शुरू कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed