फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Defying conventions, daughter lit her father's funeral pyre

Pithoragarh News: रूढि़यों को दरकिनार कर बेटी ने दी पिता की चिता को मुखाग्नि

Wed, 04 Feb 2026 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 04 Feb 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Defying conventions, daughter lit her father's funeral pyre
भुजगड़ नदी के तट पर पिता की चिता को मुखाग्नि देती पुष्पा। स्रोत: ग्रामीण
नाचनी (पिथौरागढ़)। रूढि़यों को दरकिनार करते हुए बांसबगड़ की एक बेटी ने अपने पिता की चिता को मुखाग्नि देकर उनका अंतिम संस्कार किया। भाई को खोने वाली इस बेटी ने पिता की अर्थी को कंधा दिया और चिता को मुखाग्नि देते हुए बेटे का फर्ज भी निभाया।
विज्ञापन

खेताली गांव निवासी खड़क सिंह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी पत्नी की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। खड़क सिंह के पुत्र का भी 25 वर्ष पूर्व निधन हो गया था। उनकी दो पुत्रियां हैं जो विवाहित हैं। बीते मंगलवार को बीमारी के चलते खड़क सिंह का निधन हो गया। बीमारी में बेटी पुष्पा ने बेटा बनकर पिता की सेवा की। उनकी मौत के बाद उसने बेटी होकर बेटे का फर्ज निभाया। पुष्पा भुजगड़ नदी के तट पर पहुंची और पिता की चिता को मुखाग्नि देकर उनका अंतिम संस्कार किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed