फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Defence Ministry to probe harassment allegations against Army school principal

Pithoragarh News: रक्षा मंत्रालय करेगा आर्मी स्कूल के प्रधानाचार्य पर लगे उत्पीड़न के आरोपों की जांच

Mon, 03 Nov 2025 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 03 Nov 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Defence Ministry to probe harassment allegations against Army school principal
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ आर्मी स्कूल के प्रधानाचार्य पर लगे महिला कर्मियों के साथ यौन उत्पीड़न, अपमानित करने सहित अन्य आरोपों के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामला राज्य महिला आयोग के साथ ही रक्षा मंत्रालय तक पहुंच गया है। महिला आयोग के निर्देश पर डीएम ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित की है। रक्षा मंत्रालय भी मामले की जांच के लिए जल्द ही यहां टीम भेजेगा।
विज्ञापन

दरअसल, करीब एक महीने पूर्व जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य पर यहां तैनात महिला सहित अन्य कर्मियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य महिला आयोग को पत्र भेजकर उनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की थी। प्रधानाचार्य पर महिला कर्मियों का यौन उत्पीड़न करने, उनके शारीरिक रंग-रूप पर अभद्र टिप्पणी करने, गलत इशारे कर अवांछित प्रस्ताव देने और मानसिक शोषण करने का आरोप है।
विज्ञापन

स्कूल कर्मियों ने इस मामले की शिकायत दायित्वधारी गणेश भंडारी के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार से भी की। मामले में दायित्वधारी भंडारी ने सोमवार को नगर के निजी होटल में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि आर्मी स्कूल के प्रधानाचार्य पर यहां तैनात 80 फीसदी कर्मियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। यदि ऐसा नहीं होता तो अधिकांश कर्मी शिकायत दर्ज नहीं कराते। उन्होंने कहा कि मामले को केंद्र और राज्य सरकार के समक्ष रखा गया। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ने मामले में रक्षा मंत्रालय से वार्ता की। जल्द ही रक्षा मंत्रालय मामले की जांच करेगा। इसके लिए टीम आर्मी स्कूल पहुंचेगी। भंडारी ने कहा कि यह मामला सीमांत में खोले गए सैनिक स्कूल की गरिमा को धूमिल कर रहा है। इसकी गहनता से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
डीएम ने किया जांच कमेटी का गठन
राज्य महिला आयोग के निर्देश पर डीएम आशीष भटगांई ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की है। डीएम ने बताया कि सीडीओ की अध्यक्षता में बनी टीम मामले की जांच कर रही है। इसमें महिला अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। जल्द ही जांच रिपोर्ट मिलेगी जिसे महिला आयोग को भेजा जाएगा।

--
मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच होगी। जांच के बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - अजय टम्टा, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री मंत्री, भारत सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed