Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Decorate the house like Gulshan, Ram has come to Awadh...

Pithoragarh News: सजा दो घर को गुलशन सा अवध में राम आए हैं...

Mon, 22 Jan 2024 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 22 Jan 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Decorate the house like Gulshan, Ram has come to Awadh...
अयोध्या में रामलला के विराजमान होने की खुशी में पिथौरागढ़ शहर में लोगों ने अपने घरों को लड़ियों

विज्ञापन
पिथौरागढ़। अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का पावन पर्व सीमांत जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय में जगह-जगह राम दरबार की शोभायात्रा निकाली गई। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ कर प्रसाद वितरित किया गया।



नगरपालिका स्थित रामलीला मैदान में सुबह गणेश पूजा के बाद राम दरबार का पूजन कर हवन किया गया। भाजपा, विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ नगर में राम दरबार की झांकी निकाली। घंटाकरण मंदिर में सुंदर कांड का पाठ कर प्रसाद वितरित किया गया। वहां भाजपा नेता गणेश भंडारी, जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, प्रकाश जोशी, प्रदीप जोशी, जगदीश पांडे, सोनम पांडे, पवन नाथ आदि थे।
विज्ञापन


उधर नैनीसैनी क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर संगोड़ देवता में राम उत्सव मनाया गया। वहां मुख्य अतिथि भाजपा नेता गणेश भंडारी, रघुवीर सिंह बिष्ट, अमित बम आदि ग्रामीण थे। पिथौरागढ़ के सिकड़ानी में योगेश्वर श्रीकृष्ण मंदिर में सुंदरकांड का पाठ हुआ। वहां डॉ. पीतांबर अवस्थी, मंजुला अवस्थी आदि थे। रामेश्वर मंदिर में दिनभर बड़ी संख्या में लोगों ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed