फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Declare state employee, demonstrating hope Fasiletron

राज्य कर्मचारी घोषित करो, आशा फैसिलेटरों का प्रदर्शन

Mon, 29 Feb 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Mon, 29 Feb 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत आशा फैसिलेटरों ने राज्य कर्मचारी घोषित करने, मानदेय की राशि कम से कम 25 हजार रुपये प्रतिमाह करने समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को आशाओं ने यहां डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उत्तराखंड आशा फैसिलेटर संगठन के बैनर तले बड़ी संख्या में आशाएं प्रदर्शन में शामिल हुई। डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में आशाओं को वेतन, भत्ते, बीमा, पेंशन का लाभ देने, फैसिलेटरों का डाटाबेस तैयार किया जाए और प्रोत्साहन राशि दी जाए, समय पर मानदेय का भुगतान करने के साथ साथ स्टेशनरी का खर्च भी दिया जाए, सभी अस्पतालों में फैसिलेटरों के बैठने की व्यवस्था हो और नियमित प्रशिक्षण की व्यवस्था हो। प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा माले नेता गोविंद कफलिया ने किया। प्रदर्शन में माहेश्वरी जोशी, आशा जीना, दीपा बाफिला, कविता पंत, ललिता बोरा, राधिका भैंसोड़ा, पार्वती खोलिया, रेनू पंत, शांति खोलिया, प्रभा जोशी, गीता पंत, लीला जरमाल समेत तमाम आशाएं शामिल हुई।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed