{"_id":"6071edbf8ebc3e8cf75e86c5","slug":"death-in-forest-fire-pithoragarh-news-hld4212384144","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीहाट के अटक्वाली में जंगल की आग बुझाते वक्त युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीहाट के अटक्वाली में जंगल की आग बुझाते वक्त युवक की मौत
विज्ञापन
पंकज देऊपा(फाइल)
- फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के अठक्वाली में जंगलों की आग बुझाते समय खाई में गिरने से एक युवक की मृत्यु हो गई। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा है।
डीडीहाट मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर अठक्वाली के जंगलों में शनिवार को भीषण आग लग गई। सरपंच पूरन सिंह देउपा के नेतृत्व में युवा जंगल की आग बुझाने गए थे। भीषण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।
इसी दौरान अठक्वाली निवासी पंकज देउपा (19) पुत्र नंदन सिंह देेउपा पांव फिसलने से 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया। उस खाई में भी भीषण आग लगी थी, जिस कारण वह गंभीर रूप से झुलस गया।
उसका मुंह, पैर, छाती झुलस गई थी। हादसे के बाद सरपंच ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। रेंजर पीएस देउपा के साथ वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची। इसके बाद युवक के शव को खाई से बाहर निकालकर घर पहुंचाया।
विज्ञापन
पंकज की मौत के बाद मां गंगा देवी बेहोश है। पंकज ने कक्षा 11वीं तक पढ़ने के बाद स्कूल छोड़ दिया था। उसके दो बहिन और तीन भाई हैं। लोगों ने प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।