{"_id":"602eac988ebc3ee90a7ce2d5","slug":"death-by-drowning-in-dharchula-pithoragarh-news-hld4152789183","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली नदी में बहे पांच वर्षीय सार्थक का शव नेपाल में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली नदी में बहे पांच वर्षीय सार्थक का शव नेपाल में मिला
विज्ञापन
Death by Drowning in Dharchula
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला के ढुंगपानी के पास नदी में बहे पांच वर्षीय सार्थक ह्यांकी का शव घटनास्थल से 40 मीटर दूर नेपाल के गल्फे गांव के पास मिला। नेपाल प्रशासन ने पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया।
खड़ी गली निवासी अमर सिंह ह्यांकी एसएसबी पश्चिम बंगाल में तैनात हैं। उनका पुत्र सार्थक बुधवार को आठ साल के बच्चे के साथ ढुंगपानी के पास काली नदी में नहाते समय बह गया था। काफी तलाश के बाद सार्थक का पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह नेपाल के गल्फे में मछुआरे मछली मार रहे थे। इस दौरान उन्हें नदी किनारे बच्चे का शव दिखाई दिया। उन्होंने नेपाल प्रशासन को सूचना दी।
नेपाल प्रशासन ने बच्चे के बारे पता किया तो जानकारी मिली कि भारत का एक बच्चा काली नदी में बहा है। इस पर उन्होंने भारतीय प्रशासन को जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन नेपाल पहुंचे तो शव की शिनाख्त हो गई। सार्थक की मौत से मां ममता देवी समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सार्थक के पिता अमर को भी घटना की सूचना दे दी गई है। सार्थक का आठ साल का एक भाई भी है।