फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dead body of woman missing for three days found in Ramganga

रामगंगा में मिला तीन दिन से लापता महिला का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dead body of woman missing for three days found in Ramganga
रामगंगा नदी से महिला के शव को निकालती पुलिस और एसडीआरएफ की टीम। - फोटो : PITHORAGARH
थल (पिथौरागढ़)। थल के गोल गांव से तीन दिन पूर्व लापता 30 वर्षीय विवाहिता का शव रामगंगा नदी से बरामद हो गया है। पुलिस और एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से निकाला।
विज्ञापन

नौ अक्तूबर से गोल गांव की पुष्पा देवी (30) पत्नी खुशाल सिंह कार्की दोपहर एक बजे बिना बताए कहीं चली गई। खोजबीन करने पर कैलुबगड़ में रामगंगा के किनारे महिला के चप्पल और पांव के बिछवे मिले। इसके बाद तीन दिन से थल पुलिस और एसडीआरएफ रामगंगा में महिला को खोज रही थी। मंगलवार को थल से छह किमी दूर डिगोटी के पास रामगंगा नदी में महिला का शव बरामद हुआ। पुष्पा देवी की शिनाख्त उसकी सास ने की। थल थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने विवाहिता का शव मिलने की सूचना मृतका के मायके वालों को दे दी है। तहसीलदार भूपाल सिंह रौतेला की निगरानी में पंचनामे की कार्यवाही के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया है। टीम में एएसआई मोहन चंद्र बरदोला, महिला कांस्टेबल हेमा पाटनी, कांस्टेबल धर्मेंद्र भारती, रमेश शर्मा, प्रकाश पांडे आदि थे।
विज्ञापन

मायके वालों ने लगाया था पुत्री को गायब करने का आरोप
थल (पिथौरागढ़)। पुष्पा देवी का मायका बागेश्वर जिले के चुचेर (कपकोट) में है। उसका विवाह इसी साल 14 फरवरी को हुआ था। पुष्पा के पिता प्रवीन सिंह ने 10 अक्तूबर को थल थाने में पुत्री के ससुरालियों पर उसे गुम करने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी थी। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed