फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   DDHAT, not to solve the drinking water crisis of Bediag

डीडीहाट, बेड़ीनाग के पेयजल संकट का समाधान नहीं

Tue, 18 Apr 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 18 Apr 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
DDHAT, not to solve the drinking water crisis of Bediag
रामगंगा के किनारे अधूरी हालत में पड़ी डीडीहाट लिफ्ट पेयजल योजना - फोटो : अमर उजाला

डीडीहाट और बेड़ीनाग के पेयजल संकट के समाधान के लिए अब तक किसी भी स्तर पर ईमानदार प्रयास नहीं हो पाए हैं। डीडीहाट की लिफ्ट पेयजल योजना का काम धन की कमी से रुका है तो बेड़ीनाग में मंजूरी के बाद भी योजना का काम शुरू नहीं हो पाया है। दोनों नगरों में अप्रैल आते ही पेयजल का गंभीर संकट शुरू हो जाता है। बेड़ीनाग और डीडीहाट में पेयजल के मुद्दे हर चुनाव में प्रमुखता से उठते रहे हैं, लेकिन जनता की समस्या का समाधान अब तक नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


डीडीहाट के लिए लिफ्ट पेयजल योजना थल में रामगंगा से बन रही है। पिछली सरकार के समय में योजना का काम एक इंच भी आगे नहीं बढ़ पाया। अब सत्ता परिवर्तन के बाद लोगों को उम्मीद जगी है कि शायद योजना का काम पूरा करने के लिए धन मिलेगा, लेकिन सरकार ने अब तक किसी भी योजना के लिए धन रिलीज नहीं किया है। लिफ्ट पेयजल योजना का करीब 40 फीसदी काम अभी शेष है। ठीक इसी तरह बेड़ीनाग में पेयजल संकट से मुक्ति दिलाने के लिए रामगंगा से लिफ्ट योजना की घोषणा हुई थी। पिछली सरकार ने लिफ्ट पेयजल योजना बनाने की घोषणा तो की, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन


बेड़ीनाग में चौथे दिन बंट रहा पानी
बेड़ीनाग। बेड़ीनाग नगर के लगभग सभी मोहल्लों में चौथे दिन पानी बांटा जा रहा है। जल संस्थान 15 हजार की आबादी वाले इस नगर के लिए पानी का इंतजाम नहीं कर पा रहा है। गोरघटिया पंपिंग योजना से नाममात्र का पानी मिल रहा है। इसे एकत्र कर चौथे दिन बांटा जाता है। नगर के आसपास के पानी के सभी स्रोतों में जलस्तर कम हो गया है और हैंडपंपों में भी पानी की कमी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीहाट के हालात ज्यादा खराब
डीडीहाट। नौ प्राकृतिक स्रोतों का पानी मिलाकर तैयार की गई डीडीहाट पेयजल योजना में अब पानी बहुत कम हो गया है। जरूरत का 25 फीसदी पानी जुटा पाना भी कठिन है। इस कारण पानी की सप्लाई तीसरे दिन करनी पड़ रही है। पानी के लिए यहां हर व्यक्ति परेशान है। जल संस्थान ने अब तक टैंकरों से पानी का वितरण शुरू नहीं किया है। स्थिति लगातार गंभीर हो रही है।


पेयजल योजना के लिए धन जारी होगा
डीडीहाट। डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल ने कहा कि लिफ्ट पेयजल योजना का काम पूरा कराने के लिए जल्दी धन जारी किया जाएगा। वह लगातार पेयजल मंत्री और मुख्यमंत्री के संपर्क में हैं। चुफाल ने कहा कि अगले साल गर्मी शुरू होने से पहले योजना का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। गंगोलीहाट की विधायक मीना गंगोला ने कहा कि बेड़ीनाग लिफ्ट पेयजल योजना का काम किस कारण शुरू नहीं हुआ, इसकी जानकारी ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed