{"_id":"58e6781e4f1c1b4a3e5b83b6","slug":"dca-red-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीए रेड बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीए रेड बना चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 06 Apr 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता डीसीए रेड की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह सौन मेमोरियल जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में डीसीए रेड ने डीसीए ब्लू को 9 विकेट से हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा जमा लिया। बृहस्पतिवार को देवसिंह खेल मैदान में डीसीए ब्लू और डीसीए रेड के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष तपन रावत ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। डीसीए ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाए। प्रवीन मुडेला ने 48 और आमिर जाफर ने 27 रन बनाए। रोहित सामंत ने तीन विकेट लिए। डीसीए रेड ने 9 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। राजेंद्र गुरु ने 78 रन बनाए। अंपायर मनोज कुमार, कौशल अधिकारी और स्कोरर कमल परिहार थे। कमेंट्री नीरज सौन ने की। मैन ऑफ द मैच रोहित सामंत को दिया गया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में आल राउंड प्रदर्शन के लिए नीरज सौन को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर प्रकाश बिष्ट, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज नरेश भंडारी, उदीयमान खिलाड़ी आयुष भैंसोड़ा को चुना गया। विजेताओं को जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, समाजसेवी जगत सिंह सौन, बहादुर सिंह सौन और उपविजेता खिलाड़ियों को पंकज सौन, ललित बोहरा, अजय बिष्ट ने पुरस्कार दिए। वहां पर डीसीए के सचिव किशोर जोशी, टिकेंद्र महर, नंदन सिंह मेहता, अमित वल्दिया आदि थे।
विज्ञापन