{"_id":"559d6ad2ab65dd95113295be6d8cba53","slug":"daula-s-team-won-the-cricket-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौला की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौला की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
Updated Tue, 19 Jan 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चटकेश्वर महादेव मैदान में खेली गई क्रिकेट प्रतियोगिता दौला की टीम ने जीत ली है। फाइनल में दौला की टीम ने देवलालगांव की टीम को हराया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा ने विजेता-उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए।
विज्ञापन
फाइनल में दौला की टीम ने 20 ओवर में 102 रन बनाए। जवाब में देवलालगांव की टीम 80 रन बनाकर आलआउट हो गई। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने भाग लिया। इसका आयोजन युवक मंगल दल देवलालगांव ने किया। समापन मौके पर ग्राम प्रधान विनोद देवलाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मानंद नगरकोटी, प्रेम चंद, शेखर नगरकोटी, राजेंद्र कांडपाल, देवेंद्र देवलाल, दीपक देवलाल, युवक मंगल दल के पंकज देवलाल, जीवन देवलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन