{"_id":"69a0839015d02b8b4e094215","slug":"daughters-will-get-free-vaccination-for-cervical-and-breast-cancer-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-138786-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बेटियों को लगेगा सर्वाइकल और स्तन कैंसर का निशुल्क टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बेटियों को लगेगा सर्वाइकल और स्तन कैंसर का निशुल्क टीका
Thu, 26 Feb 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले की बेटियों को सुरक्षा कवच मिलेगा और उन्हें सर्वाइकल और स्तन कैंसर से बचाने के लिए निशुल्क टीका लगेगा। स्वास्थ्य विभाग 14 से 15 वर्ष तीन महीने की बेटियों का टीकाकरण करेगा।
सीएमओ डॉ. एसएस नबियाल ने कहा कि महिलाओं में सर्वाइकल और स्तन कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। इससे कई महिलाओं को काल के गाल में भी समाना पड़ रहा है। सीमांत जिले में भी इस तरह के मामले बढ़े हैं। ऐसे में अब 14 वर्ष की बेटियों को इससे बचाने के लिए निशुल्क टीका लगेगा।
उन्होंने कहा कि अब तक सिर्फ खुले बाजार में ही यह टीका उपलब्ध था। अब केंद्र सरकार ने सरकारी अस्पतालों में इसे निशुल्क उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण से महिलाओं में सर्वाइकल और स्तन कैंसर पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
-
दिखाना होगा आधार कार्ड
सीएमओ डॉ. नबियाल ने कहा कि संबंधित बालिका को टीका लगाने के लिए आधार कार्ड दिखाना होगा। इससे उसकी उम्र का पता चलेगा। यह टीका सिर्फ 14 से 15 वर्ष तीन महीने की बेटियों को ही लगाया जाएगा। 28 फरवरी यानि कल से टीकाकरण अभियान शुरू होगा।