फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Daughter also donated blood with father on birthday

जन्मदिन पर पिता के साथ बेटी ने भी किया रक्तदान

Sat, 01 Dec 2018 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 01 Dec 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
Daughter also donated blood with father on birthday
पिथौरागढ़ में रक्तदान करते पिता-पुत्री - फोटो : अमर उजाला

नगर के एक पालिका सभासद अपनी पुत्री के जन्मदिन पर हर साल रक्तदान करते हैं। पिछले तेरह साल से बिटिया के जन्मदिन पर रक्तदान कर रहे जोशी के साथ अब उनकी बालिग बिटिया भी रक्तदान करती हैं।

विज्ञापन


चंद्रभागा वार्ड के पूर्व सभासद भुवन जोशी की बिटिया पारुल ने शनिवार को 21वें वर्ष में प्रवेश किया। जोशी सुबह ही बिटिया के साथ जिला अस्पताल के रक्तकोष पहुंचे, जहां उन्होंने रक्तकोष के प्रभारी डॉ. नरेंद्र शर्मा की देखरेख में रक्तदान किया और लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। जोशी वर्ष 2005 से पारुल के जन्मदिन पर रक्तदान करते हैं। 18 वर्ष की उम्र पूरी करने के बाद पारुल भी पिता के साथ रक्तदान करती हैं।
विज्ञापन


जोशी का कहना है कि बिटिया के जन्मदिन पर लोग रक्तदान करेंगे तो इससे बेटियों के संरक्षण की प्रेरणा तो मिलेगी ही, रक्तदान के प्रति भी लोगों में जागरूकता बढ़ेगी। इसी को देखते हुए बिटिया के जन्मदिन पर रक्तदान करने की सोच पैदा हुई। कहते हैं कि बिटिया के जन्मदिन पर आगे भी रक्तदान करते रहेंगे। बता दें कि जोशी जिले के बड़े रक्तदाताओं में शामिल हैं। रक्तकोष के प्रभारी डॉ. नरेंद्र शर्मा ने पिता-पुत्री के प्रयास की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed