{"_id":"58b066154f1c1b1b4bb23be0","slug":"data-for-the-counting-of-the-staff-seemed-to-be-feeding","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना के लिए होने लगी कर्मचारियों की डाटा फीडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना के लिए होने लगी कर्मचारियों की डाटा फीडिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 24 Feb 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन अब 11 मार्च को होने वाली मतगणना की तैयारी में जुट गया है। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में कर्मचारियों की डाटा फीडिंग होने लगी है। मतगणना के काम में एकाउंट और बैंकों के कर्मचारियों की ही ड्यूटी लगाई जाती है। डाटा फीडिंग के बाद रेंडमाइजेशन के जरिए कर्मचारियों का विधानसभावार गणना के लिए आवंटन होगा। रेंडमाइजेशन के बाद ही प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया कि चारों विधानसभा सीटों की मतगणना पिथौरागढ़ डिग्री कॉलेज में होगी। 11 मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। उम्मीद है कि दोपहर तक चारों सीटों के परिणाम सामने आ जाएंगे।
उन्होंने बताया कि अभी कर्मचारियों की सूची तैयार कर उसे कंप्यूटर में फीड किया जा रहा है। चारों सीटों की गणना में कितने कर्मचारियों की जरूरत होगी इसका निर्धारण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुशल कर्मचारियों को गणना के काम में लगाने से आसानी होगी। मार्च प्रथम सप्ताह में मतगणना कर्मचारियों को प्रशिक्षण दे दिया जाएगा। इधर, जैसे जैसे रिजल्ट का समय नजदीक आ रहा है दावेदारों और उनके समर्थकों की उत्सुकता भी बढ़ने लगी है। इस समय लोग सिर्फ हार जीत को लेकर कयासबाजी करने में लगे हैं। 10 मार्च की शाम से जिला मुख्यालय में लोगों की आवाजाही बढ़ने लगेगी।