फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Darma valley shedding Glchin foot bridge

दारमा घाटी का गलछिन पैदल पुल बहा

Fri, 29 Jul 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Fri, 29 Jul 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Darma valley shedding Glchin foot bridge
इस तरह टूट गया नाभीढांग से कुटी जाने वाला रास्ता - फोटो : अमर उजाला

दारमा घाटी में गलछिन नदी पर बना पैदल पुल बह गया है, इससे नाभीढांग और कुटी के बीच पैदल रास्ता बंद हो गया है, नतीजतन कुटी गांव में जरूरी वस्तुओं की किल्लत हो गई है। तवाघाट से पांगू और नारायणआश्रम जाने के लिए खेत के पास सड़क करीब एक महीने से बंद पड़ी है। इन सबके बीच दारमा और व्यास घाटी में लोग भारी संकट में हैं। घोड़े और खच्चरों के चलने लायक रास्ता भी नहीं रह गया है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने इस समस्या की जानकारी जिलाधिकारी को दी है। कहा कि यदि जल्द पैदल रास्तों की मरम्मत नहीं की गई तो इलाके में जरूरी वस्तुओं का अभाव हो जाएगा।

विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य मंजुला बुदियाल ने क्षेत्र का दौरा करने के बाद बताया कि दारमा और व्यास घाटी में लोग भारी संकट में हैं। कुटी के लोगों को नाभीढांग और गुंजी आने में भारी कठिनाई हो रही है। पैदल रास्ते टूट गए हैं। नदियां उफान पर हैं। इस कारण घोड़ों से सामान पहुंचना कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि गलछिन पैदल पुल बह गया है। इस कारण दारमा घाटी के कई गांवों का संपर्क कट गया है। नंफा पुल पहले ही बह गया था।
विज्ञापन


अब तक उसकी जगह नया पुल नहीं बनाया गया है। जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने लोनिवि के अधिकारियों से कहा कि तत्काल रास्तों की मरम्मत का काम शुरू करें। इस समय दारमा और व्यास घाटी में लोग ग्रीष्मकालीन प्रवास पर रहने को आते हैं। अक्तूबर से इन लोगों की घाटियों की ओर वापसी होने लगेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed