{"_id":"57c5bbf74f1c1bc6162cb1a5","slug":"darma-valley-dreaded-dogs-killed-16-sheep","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारमा घाटी में खूंखार कुत्तों ने मारी 16 बकरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारमा घाटी में खूंखार कुत्तों ने मारी 16 बकरियां
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Tue, 30 Aug 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
खूंखार कुत्तों ने मारी 16 बकरियां
- फोटो : अमर उजाला
दारमा घाटी के बुग्यालों में चरने गई 16 बकरियों को खूंखार कुत्तों ने मार दिया है और कुत्तों की डर से 12 बकरियां जंगल में लापता हो गई। बकरी पालकों का कहना है कि आईटीबीपी की अग्रिम चौकियों में पाले गए यह कुत्ते ही हर साल बकरियों का शिकार करते हैं। मामले की जानकारी मंगलवार को लोगों ने जिलाधिकारी एचसी सेमवाल को दी।
विज्ञापन
प्रभावितों ने केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा को भी इस घटनाक्रम से अवगत कराया है। बताया गया कि इन दिनों माइग्रेशन गांवों के लोग मूल गांव पहुंच जाते हैं। वह अपनी भेड़ों और बकरियों को चराने के लिए उच्च हिमालय की बुग्यालों में ले जाते हैं। आईटीबीपी की अग्रिम चौकियों में सुरक्षा की दृष्टि से खूंखार कुत्तों को पाला गया है। भाजपा नेता जगत मर्तोलिया ने बताया कि बोना निवासी प्रह्लाद सिंह रावत की 16 बकरियों को कुत्तों ने मार्छा बुग्याल में पिछले दो-तीन दिनों के अंदर मार दिया। उस इलाके में रहने वाले लोग कुत्तों के आतंक से भयभीत हैं। मर्तोलिया ने बताया कि पहले इस मामले की जानकारी आईटीबीपी के चौकी इंचार्ज को भी दी गई और कुत्तों को बांधकर रखने की मांग की गई, लेकिन इस पर कोई गौर नहीं किया गया।
विज्ञापन