फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dangerous potholes are feasting on the streets of the city.

नगर की सड़कों पर हादसों को दावत दे रहे हैं खतरनाक गड्ढे

Sun, 28 Apr 2019 11:06 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sun, 28 Apr 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Dangerous potholes are feasting on the streets of the city.
जाखनी में सड़क पर बना गड्ढा। - फोटो : पिथौरागढ़
नगर की सड़कों पर बने गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं। जानलेवा गड्ढों को नहीं भरने से जनमंच ने नाराजगी जताते हुए इस मामले को जिलाधिकारी के समक्ष उठाने की बात कही है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ शहर की सड़कों पर गड्ढों के कारण सड़कें दोपहिया वाहनों के लिए असुरक्षित होने लगी हैं। नगर के लिंक रोड, जीआईसी रोड और विण रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। इन गड्ढों के पास अचानक ब्रेक लगने से आए दिन दोपहिया सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। विण रोड पर सबसे खतरनाक गड्ढे बने हुए हैं।
विज्ञापन


इस सड़क में हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। जनमंच के संयोजक भगवान रावत का कहना है कि गड्ढों के कारण दोपहिया वाहनों के संचालन में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई स्थानों पर छह इंच से भी अधिक गहरे गड्ढे बने हुए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे दुर्घटना की आशंका और अधिक बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार विभाग द्वारा गड्ढे नहीं भरे जा रहे हैं। इस मामले की शिकायत अब जिलाधिकारी से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed