फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Danger in vehicle operation due to road breakdown

सड़क टूटने से वाहन संचालन में खतरा

Mon, 07 Aug 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Mon, 07 Aug 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Danger in vehicle operation due to road breakdown
इस तरह दरक गई है थल-कमदीना सड़क - फोटो : अमर उजाला

थल से हजेती होते हुए हत्वालगाव, पड़ियात, कालीविनायक, कमदीना तक बनी सड़क का बुरा हाल है। यह सड़क कई जगह टूट गई है। दीवारें धंसने से उसमें वाहन संचालन में भारी खतरा हो रहा है। बारिश के इस मौसम में पांच हजार की आबादी यातायात सुविधा से वंचित हो गई है। लोगों में लोक निर्माण विभाग के खिलाफ भारी गुस्सा है। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र की इस सड़क की हमेशा अनदेखी की गई है।

विज्ञापन


क्षेत्र के समाजसेवी लीलाधर भट्ट ने कहा कि लोनिवि एवं प्रशासन सिर्फ राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्ग की दशा सुधारने पर ही ध्यान देते हैं। ग्रामीण अंचलों की सड़कों की देखरेख नहीं की जाती। उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 में 24 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण हुआ था। अब इसकी दुर्दशा से लोगों को यातायात सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने लोनिवि बेड़ीनाग के अधिशासी अभियंता और जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो लोग आंदोलन करेंगे। लोनिवि के अवर अभियंता सुरेंद्र सिंह महरा ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए जल्द ही जेसीबी भेजी जाएगी। कुछ स्थानों पर सड़क खतरनाक हालत में है। उसे जल्द ठीक कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed