फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dairy started in Ghunsera village

Pithoragarh News: घुनसेरा गांव में डेयरी का शुभारंभ

Wed, 17 Apr 2024 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 17 Apr 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Dairy started in Ghunsera village
पिथौरागढ़ के घुनसेरा गांव में डेयरी के शुभारंभ के अवसर पर मौजूद महिलाएं। स्रोत: ग्रामीण
पिथौरागढ़। नगर से 10 किमी दूर घुनसेरा गांव में दुग्ध संघ ने डेयरी का शुभारंभ कर दिया है। इसका उद्देश्य महिलाओं को दुग्ध उत्पादन से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला स्तरीय फेडरेशन की अध्यक्ष रेखा भट्ट ने महिला डेयरी का शुभारंभ किया। उन्होंने डेयरी खोलने के लिए दुग्ध संघ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गांव में डेयरी नहीं होने से महिलाओं को दूध बेचने के लिए पिथौरागढ़ या अन्य क्षेत्रों में जाना पड़ता था।
विज्ञापन

डेयरी खुलने से महिलाओं को राहत मिलेगी। प्रभारी उपार्जन दुग्ध संघ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि डेयरी में दूध बेचकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं और वह दुग्ध संघ की योजनाओं का फायदा भी उठा सकती हैं। इस मौके पर अध्यक्ष चंदा भट्ट, सचिव कमला भट्ट, ग्राम प्रधान अनिता भट्ट सहित कई महिलाएं मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed