{"_id":"5803b4e24f1c1b762b290f85","slug":"cylinder-leakage-fire-flares-up-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर लीक होने से फिर भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर लीक होने से फिर भड़की आग
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 16 Oct 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के सिमलगैर बाजार में आग से नष्ट सामान
- फोटो : अमर उजाला
करीब एक सप्ताह के भीतर ही नगर में सिलेंडर लीक होने के कारण आग की दूसरी घटना हो गई। रविवार दोपहर बाद सिमलगैर बाजार स्थित क्लासिक बार के किचन में आग लग गई। बताया गया कि किचन में रखा रसोईगैस का सिलेंडर लीक होने से यह हादसा हुआ। हालांकि, सिलेंडर गैस लीक होने के कारण खाली हो गया था, वरना सिलेंडर फटने पर बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, सूचना पर फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जहां पर यह हादसा हुआ, उसके ठीक बगल में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा है और आसपास कई दुकानें भी हैं।
विज्ञापन
सुबह से किचन बंद था। अपरान्ह करीब एक बजे जब क्लासिक बार का एक कर्मचारी किचन में गया तो वहां पर आग की लपटें उठ रही थी। हल्ला करने पर आसपास के कई लोग एकत्र हो गए और फायरब्रिगेड को सूचना दी। फायरब्रिगेड के इंचार्ज नारायण सिंह बिष्ट ने बताया कि किचन में लगी आग पर काबू पाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। इसके लिए कार्बनडाई आक्साइड के सिलेंडरों की मदद ली गई।
विज्ञापन
फायरब्रिगेड के कर्मचारी जगदीश तिलारा, दीवान सिंह, राजेंद्र तिरुवा, हरक सिंह आदि ने खासी मेहनत की। कोतवाली पुलिस के जवान भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में सहयोग दिया। बता दें कि एक सप्ताह पहले नगर के महात्मा गांधी मार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट में भी रसोईगैस सिलेंडर के लीक होने से आग लग गई थी।
विज्ञापन