फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Culvert 2 million not paid 8.60 million

पुलिया 2 लाख की भी नहीं, भुगतान 8.60 लाख

Tue, 16 Aug 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली Updated Tue, 16 Aug 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Culvert 2 million not paid 8.60 million
आठ लाख की लागत से बना सलिया पुल - फोटो : अमर उजाला

जिला पंचायत के कामों से लगता है कि सरकारी धन की लूट मची है। यहां सलिया में 2 लाख से कम लागत की पुलिया निर्माण के लिए 8.60 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है। ग्राम प्रधान के विरोध के बावजूद ऐसी जगह पुलिया का निर्माण कर दिया गया, जहां जरूरत ही नहीं थी।

विज्ञापन


स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत अनुसूचित जाति बहुल ग्राम पंचायत फडियाली के गधेरे में 15 लाख रुपये की लागत से पुल का निर्माण होना था, लेकिन जिला पंचायत ने छह माह पहले सलिया गांव के गधेरे में 8 मीटर लंबे और तीन फीट चौड़ी पुलिया का निर्माण कर दिया। पुलिया में सेंटर बीम भी नहीं है। यह रास्ता जंगल को जाता है। फडियाली में पुल बनता तो अनुसूचित जाति के 150 परिवारों के साथ ही नायल, भालूगाड़ा, काकड़ा और पभ्या के कम से कम 2000 ग्रामीणों को लाभ मिलता जबकि सलिया में अनुसूचित जाति के मात्र पांच परिवार रहते हैं।
विज्ञापन


मानकों के अनुसार पुलिया की चौड़ाई छह फीट होनी चाहिए, लेकिन धन खपाने के लिए पुलिया मात्र तीन फीट चौड़ी बनाई गई। जिला पंचायत के सहायक अभियंता निर्मल उप्रेती ने 8.60 लाख रुपये का भुगतान होने की पुष्टि की है। कैसे इतनी बड़ी रकम का भुगतान हो गया, इसका जिला पंचायत के अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम, सीएम से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं
फडियाली की प्रधान शकुंतला देवी कहती हैं कि पुलिया निर्माण में की गई घपलेबाजी की शिकायत डीएम, विधायक और सीएम से भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

गलत हुआ होगा तो होगी कार्रवाई
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी जेपी आर्या कहते हैं कि इस बारे में जेई, एई से जानकारी ली जा रही है। गलत हुआ होगा तो कार्रवाई होगी।

सीडीओ को पुलिया की जांच के निर्देश दिए गए हैं। अनुसूचित जाति के विकास के लिए आए धन का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। -नारायण राम आर्य, अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग/विधायक गंगोलीहाट


तीन फीट चौड़ी पुलिया बन ही नहीं सकती। नियम छह फीट का है। सेंटर बीम का न होना, 8.60 लाख खर्च होना अनियमितता है। इसकी जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। -आशीष कुमार चौहान, मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed