फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cultural programme in district.

Pithoragarh News: सावन के अंतिम सोमवार पर भोले के दर्शनों के लिए उमड़ा आस्था का रेला

Mon, 11 Aug 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 11 Aug 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Cultural programme in district.
पिथौरागढ़/थल/गंगोलीहाट। सावन के अंतिम सोमवार को जिले के शिवालयों और अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जगह-जगह लगे भंडारे पर भक्तों ने प्रसाद भी ग्रहण किया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के उल्का देवी, चटकेश्वर, रई गुफा सहित थलकेदार, ध्वज, थल के बालेश्वर और गंगोलीहाट के हाटकालिका मंदिर में सुबह से भक्तों की कतार लगना शुरू हो गई थी। भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। गंगोलीहाट के हाटकालिका मंदिर, चामुंडा, लटेश्वर, जटेश्वर, शैलेश्वर, मुक्तेश्वर, महाकालेश्वर और दाणेश्वर मंदिर में भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। हाटकालिका मंदिर में पुरोहित पंकज पंत और दीप पंत ने पूजा संपन्न कराई।
विज्ञापन

थल के पौराणिक बालेश्वर महादेव मंदिर में अपने आराध्य का जलाभिषेक करने तड़के तीन बजे ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। बारिश के बाद भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। केदारनाथ शिला, नंदी, हनुमान और पार्वती मंदिर में भी दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ रही। वहीं काल भैरव मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना कर खिचड़ी का भोग लगाया। अधिकांश मंदिरों में देर शाम तक भक्तों की आवाजाही होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सतगढ़, पलेटा सहित आसपास के क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए पिथौरागढ़-धारचूला हाईवे पर स्थित ढूसाखान शिव मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। पुजारी मोहन ओली के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने मंदिर में भंडारा भी लगाया। सैकड़ों भक्तों ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed