फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cultural platform to be built in Dev Singh ground: Dr. Saini

देवसिंह मैदान में बनेगा सांस्कृतिक मंच : डॉ. सैनी

Wed, 04 Feb 2026 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 04 Feb 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Cultural platform to be built in Dev Singh ground: Dr. Saini
डॉ. दीपक सैनी, नगर आयुक्त, नगर निगम, पिथौरागढ़। संवाद 
पिथौरागढ़। देवसिंह मैदान में मंच निर्माण के लिए खेल प्रेमी और नगर निगम आमने-सामने है। नगर आयुक्त ने मैदान का निरीक्षण करने के बाद साफ किया कि डीपीआर के मुताबिक ही मैदान का विस्तारीकरण हो रहा है। मंच निर्माण से खेलों में कोई व्यवधान नहीं आएगा। संस्कृति प्रेमियों की भावनाओं के मुताबिक ही यहां सांस्कृतिक मंच का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, बीते मंगलवार को कई खेल प्रेमियों ने देवसिंह मैदान में मंच निर्माण का विरोध करते हुए इसका काम रुकवा दिया था। खेल प्रेमियों का कहना था कि मैदान के विस्तारीकरण की स्वीकृति मिली है। मंच निर्माण कर सरकारी धन खपाया जा रहा है। मंच निर्माण से मैदान में होने वाले खेलों में व्यवधान पैदा होगा।
विज्ञापन

बुधवार को नगर आयुक्त डॉ. दीपक सैनी मैदान पहुंचे और निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों के साथ वार्ता में कहा कि डीपीआर के मुताबिक कार्य हो रहा है। मैदान में मंच निर्माण से इसका दायरा सिमटने की बात सही नहीं है। मैदान में होने वाले खेलों में कोई व्यवधान न हो इसके लिए मंच की जगह को पीछे खिसकाया जा रहा है। इसके निचले तल पर यहां होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखते हुए ग्रीन रूम तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बास्केटबाल कोर्ट के लिए पैमाइश की गई थी उसके लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल रही है। वॉलीबाल कोर्ट के साथ पूर्व की जगह पर बॉक्सिंग रिंग तैयार किया जाएगा। सीएम घोषणा के तहत ही कार्य हो रहा है। विस्तारीकरण से मैदान का दायरा बढ़ने के साथ ही दर्शकों के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा। संस्कृति प्रेमियों की भावनाओं के अनुरूप ही मैदान में मंच का निर्माण किया जा रहा है।

इधर, देवसिंह मैदान में मंच का निर्माण करने पर खेल प्रेमियों ने न्यायालय की शरण में जाने की चेतावनी दी है। जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेंद्र लुंठी ने कहा कि मैदान के विस्तारीकरण का कोई विरोध नहीं है। खेलने के लिए बने मैदान में मंच का निर्माण किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed