{"_id":"58386b5f4f1c1b262413d695","slug":"crushers-may-be-running-off-without-permission","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति चल रहे क्रशर बंद किए जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति चल रहे क्रशर बंद किए जाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Fri, 25 Nov 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी बीडीसी बैठक में उपस्थित सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में तोमिक और झापुली के पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि उनके इलाके में बिना अनुमति के क्रशर मशीन चल रही हैं, इनसे उड़ने वाली धूल से लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। खनन की आशंका बन रही है।
विज्ञापन
उन्होंने ऐसे क्रशरों को बंद करने की मांग की। बैठक में मौजूद सीडीओ आशीष चौहान ने कहा कि अवैध रूप से लगे क्रशर की जांच की जाएगी। सदस्यों ने कहा कि निर्माणाधीन सड़कों पर बिना रोड पास हुए ही वाहन चलाए जा रहे हैं। यह कभी गंभीर खतरे का कारण बन सकते हैं। सीडीओ ने कहा कि बिना रोड पास हुए वाहन नहीं चलने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने बिजली, पानी और सड़कों के मामले ही मुख्य रूप से उठाए। कहा कि बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों की अब तक मरम्मत नहीं की गई है। बिजली का संकट मुनस्यारी नगर समेत ग्रामीण इलाकों में लगातार बना रहता है।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि तत्काल व्यवस्था में सुधार लाएं। ग्रामीण अंचलों में चिकित्सा सेवाओं, स्कूलों में शिक्षकों की कमी के मामले भी उठे। बैठक में डिप्टी सीएमओ डा. उषा गुंज्याल, तहसीलदार खुशाल राम, प्रधान संगठन के अध्यक्ष हरीश उप्रेती, खुशाल सिंह ज्येष्ठा, कमलेश आर्या, विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।