फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   CRPC notice given to doctor in hit and run case

Pithoragarh News: हिट एंड रन मामले में डॉक्टर को थमाया सीआरपीसी का नोटिस

Tue, 06 Jun 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 06 Jun 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
CRPC notice given to doctor in hit and run case
चंपावत। करीब एक माह पहले अज्ञात वाहन से टक्कर लगने से चंपावत नगर में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन और चालक की पहचान कर ली है। टक्कर मारने वाला व्यक्ति डॉक्टर है और उसके पिता लंबे समय से मुख्यालय में अस्पताल संचालित कर रहे हैं। पुलिस ने घटना में लिप्त कार कब्जे में लेकर संबंधित को सीआरपीसी के तहत नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि बीते चार मई की रात नगरगांव निवासी सुरेश चंद्र अमखोलिया (50) पुत्र शिवदत्त गोरलचौड़ मार्ग से घर की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सुरेश ने हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस ने नगर में लगे 40 सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के बाद कार की पहचान कर कार (यूके 03-4111) को कब्जे में लिया। घटना के समय वाहन को चला रहे वाहन चालक डॉ. अपूर्व कर्नाटक (34) निवासी चंपावत के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए गए। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 41 (क) के तहत नोटिस तामील कराया गया। पुलिस टीम में कोतवाल के अलावा जांच अधिकारी ललित पांडेय, निर्मल लटवाल, पूरन आर्य, किशोर सिंह और देशराज सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed