{"_id":"68d18030a914fd16bd07c794","slug":"crowds-tocrowds-took-to-the-streets-demanding-justice-for-ladli-and-held-a-candlelight-marchok-to-the-streets-demanding-justice-for-ladli-and-held-a-candlelight-march-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-132811-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: लाडली को न्याय दिलाने की मांग पर सड़कों पर उतरी भीड़, कैंडल मार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: लाडली को न्याय दिलाने की मांग पर सड़कों पर उतरी भीड़, कैंडल मार्च निकाला
Mon, 22 Sep 2025 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 22 Sep 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
ऐंचोली में लाडली को न्याय दिलाने की मांग पर कैंडल मार्च निकालते विभिन्न संगठन के लोग।
पिथौरागढ़। लाडली को न्याय दिलाने की मांग पर नगर के ऐंचोली से विभिन्न संगठनों के लोगों ने नगर में कैंडल मार्च निकाला। सभी ने कहा लाडली और उसके परिजनों को न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी।
हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में छह साल की लाडली के साथ दरिंदगी करने वाले दोषी को सर्वोच्च न्यायालय ने बरी करने के जिले में हर रोज प्रदर्शनों का दौर जारी है। बीते रविवार देर रात विभिन्न संगठनों ने ऐंचोली में एकत्र होकर यहां से नगर के टकाना सहित अन्य हिस्सों में कैंडल मार्च निकाला। लोगों ने कहा कि किसी को उम्मीद नहीं थी कि लाडली और उसके परिजनों के साथ ऐसा होगा और दरिंदगी करने वाला बरी हो जाएगा। दोषी का बरी होना सरकार की नाकामी का उदाहरण है।
लोगों ने कहा कि यदि सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में ठोस पैरवी की होती तो लाडली को न्याय जरूर मिलता। कहा कि अब सरकार को पुनर्विचार याचिका दाखिल कर लाडली को न्याय दिलाने की लड़ाई मजबूती से लड़नी होगी। लोगों ने लाडली को न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रखने का संकल्प दोहराया।