फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Crops started drying up due to lack of rain

Pithoragarh News: बारिश नहीं होने से सूखने लगीं फसलें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Crops started drying up due to lack of rain
गंगोलीहाट क्षेत्र में बारिश नहीं होने से सूखी पड़ी फसल। संवाद
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। पिछले चार माह से क्षेत्र में बारिश नहीं होने से रबी की फसल सूखने लगी है। इसके चलते किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

बारिश नहीं होने से खेतों में तो गेहूं, जौ, चना, मसूर, अलसी, मटर, सरसों की फसलें उगी नहीं हैं। तहसील में कुल 5103.975 हेक्टेयर कृषि भूमि है। इसमें से 480 हेक्टेयर सिंचित और 4623.71 हेक्टेयर असिंचित भूमि है। इससे लगी गणाई गंगोली तहसील में कुल 331.886 हेक्टेयर भूमि में से 498.674 सिंचित और 2533.212 हेक्टेयर असिंचित है। जहां-जहां पर सिंचाई हो सकती है वहां लोग खेतों में पानी डालकर फसलों की सिंचाई कर रहे हैं। अधिकतर जगहों पर फसलें सूख गई हैं। सरयू नदी किनारे रहने वाले बालम सिंह ने बताया कि सिंचाई से फसल जिंदा तो है लेकिन उनकी बढ़वार रुक गई है। किसान भोपाल सिंह, हरीश चंद्र उप्रेती, गोकुलानंद पंत, हरिराम, कौशुली देवी, हीरा, गंगा देवी आदि ने प्रशासन से क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित कर मुआवजा देने की मांग की है। कई समितियों और बैंकों से ऋण लेकर खेती करने वाले किसानों ने कृषि ऋण माफ करने की मांग उठाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed