{"_id":"65a957a2c571a8407008e9d4","slug":"crop-damage-due-to-less-than-normal-rainfall-in-kumaon-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-9341-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कुमाऊं में सामान्य से कम वर्षा होने से फसल को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कुमाऊं में सामान्य से कम वर्षा होने से फसल को नुकसान
Thu, 18 Jan 2024 10:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 18 Jan 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कुमाऊं के सभी छह जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है जिस कारण रबी की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। कृषि विभाग सभी जिलों में सूखे के कारण फसलों को हो रहे नुकसान की निगरानी करेगा। इसके निर्देश संयुक्त कृषि निदेशक कुमाऊं मंडल ने जारी कर दिए हैं।
नैनीताल जिले में एक जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक वास्तविक वर्षा 28.90 मिमी बारिश हुई है जबकि यहां सामान्य वर्षा 59.90 मिमी हुई है। यहां माइनस 52 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इसी तरह ऊधमसिंह नगर में वर्षा 5.6 मिमी हुई है जबकि यहां सामान्य वर्षा 44.10 मिमी है। यह माइनस 87 प्रतिशत कम है।
बात अल्मोड़ा जिले की करें तो यहां 32.00 मिमी बारिश हुई है जबकि यहां 43.80 मिमी बारिश होनी चाहिए। यहां माइनस 27 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इसी तरह पिथौरागढ़ जिले में 37.60 मिमी बारिश हुई है जबकि यहां 73.10 मिमी सामान्य बारिश है। यहां भी माइनस 49 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
विज्ञापन
बागेश्वर जिले में वर्षा 18.60 मिमी हुई है। यहां 43.80 सामान्य बारिश होनी चाहिए। यहां माइनस 57 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इसी तरह चंपावत जिले में वास्तविक बारिश 13 मिमी बारिश हुई है। यहां 65.50 मिमी होनी चाहिए। यहां माइनस 80 प्रतिशत बारिश कम हुई है। साल भर बारिश के कम होने से रबी की फसल को नुकसान होने की आशंका जताई गई है।
--
कृषि विभाग की टीम करेगी फसलों की निगरानी
पिथौरागढ़। कृषि विभाग की टीम सभी छह जिलों में कम बारिश के कारण रबी की फसल को पहुंचे नुकसान की निगरानी करेंगी। यदि कहीं सूखे से फसलों को नुकसान पहुंचा है तो उसकी रिपोर्ट कृषि निदेशालय को भेजी जाएगी। संवाद
कोट
फसलों को हुए नुकसान की लगातार निगरानी की जा रही है। जल्द ही राजस्व विभाग से नुकसान का आकलन भी कराया जाएगा। - रितु टम्टा, मुख्य कृषि अधिकारी, पिथौरागढ़।