फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vicious stepfather imprisonment

दुराचारी सौतेले पिता को 10 साल की कैद

Tue, 15 Dec 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 15 Dec 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में किशोरी को डरा-धमका कर दो साल तक दुराचार करने वाले सौतेले पिता को 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन

अभियोजन पक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शहर की एक किशोरी ने 8 अगस्त 2014 को पिथौरागढ़ थाने में अपने सौतेला पिता के खिलाफ दो साल तक शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। विवेचना में सामने आया कि सौतेला पिता वर्ष 2012 से उसके साथ दुराचार कर रहा था। वर्ष 2014 में कक्षा सात में पढ़ने वाली इस बच्ची के पेट में एक दिन स्कूल में दर्द हुआ तो उसने स्कूल की प्रधानाचार्य को सौतेले पिता की करतूत बताई। स्कूल ने सामाजिक कार्यकर्ता प्रेमा बम को मामले की जानकारी दी और उन्हें पीड़िता से मिलवाया।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिकंद कुमार त्यागी ने मामले के परीक्षण में आरोपों को सही पाया। मंगलवार को सुनाए गए फैसले में अदालत ने आरोपी को आईपीसी की धारा 376 (2) पाक्सो अधिनियम के तहत 10 साल के सश्रम कारावास के साथ ही 5000 रुपये के जुर्माने से दंडित किया। जुर्माना नहीं देने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) चंद्र बल्लभ उप्रेती ने पैरवी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed