{"_id":"5b82dbb042c792466c100ef7","slug":"vehicle-crash-driver-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
चालक फकीर राम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोध-पंद्रपाला सड़क पर बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से वाहन चालक की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। शनिवार रात हुई दुर्घटना का रविवार सुबह पता चला। वाहन सड़क से करीब 60 मीटर नीचे भुजगड़ नदी के किनारे गिरा था।
विज्ञापन
पंद्रपाल से लोध आ रहा था बोलेरो वाहन शनिवार रात करीब 9 बजे लोध के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन चालक फकीर राम उर्फ चांदनी भाई (44) पुत्र नैन राम निवासी लोध की मौके पर ही मौत हो गई। मदन सिंह (31) पुत्र खड़क सिंह निवासी दार्चुला नेपाल घायल हो गया। घायल रातभर दुर्घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। रविवार सुबह मदन सिंह ने लोध गांव आकर घटना की जानकारी दी। गांव के लोगों ने नाचनी थाने को हादसे की सूचना दी। थाने से उप निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से निकाला गया। नाचनी में स्वास्थ्य टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। घायल को नाचनी अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उसे हल्की चोट थी। उप निरीक्षक ने बताया कि घटनास्थल पर बारिश के कारण सड़क धंसी थी। सड़क धंसने को ही प्रथमदृष्ट्या हादसे का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन