{"_id":"2c69262a05d8bbcd71c1ec79896fde34","slug":"unidentified-body-was-found-hanging-from-the-bridge-site-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थल में पुल से लटका मिला अज्ञात शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थल में पुल से लटका मिला अज्ञात शव
ब्यूरो/अमर उजाला, थल /पिथौरागढ़।
Updated Thu, 07 Jan 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
थल के मुख्य मोटर पुल से लटका एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। घटना से पूरे कस्बे में सनसनी फैल गई। शव पुल के निचले छोर में कैसे लटका है, यह आश्चर्य बना है।
विज्ञापन
पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शव को उतारा और शिनाख्त के लिए थाने में रख दिया है। थाना प्रभारी विजेंद्र साह ने बताया कि शव को दो दिन तक थाने में शिनाख्त के लिए रखा जाएगा। उसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर बाद करीब एक बजे कुछ लोग रामगंगा के किनारे गए थे। तभी उनको पुल के निचले हिस्से में लटका हुआ शव दिखाई दिया। इसकी जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी तथा उपनिरीक्षक गिरीश तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बड़ी कठिनाई से शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 साल है। उसकी तलाशी में कोई भी ऐसा प्रमाण नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। कुछ लोगों का कहना है कि एक-दो दिन से कस्बे में एक विक्षिप्त व्यक्ति घूम रहा था हो सकता है कि यह शव उसी का हो।
पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति की गुमशुदगी भी दर्ज नहीं है। इस रहस्य को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।