{"_id":"5797946b4f1c1b687d21eb9c","slug":"traffickers-caught-with-leopard-skin","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए की खाल के साथ तस्कर पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेंदुए की खाल के साथ तस्कर पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 26 Jul 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए की खाल के साथ दबोचा गया तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की एसओजी टीम ने सोमवार रात ऐंचोली-बड़ावे रोड पर एक तस्कर के कब्जे से तेंदुए की खाल बरामद की है। तस्कर इस खाल को नेपाल के रास्ते चीन पहुंचाने की फिराक में था। पकड़े गए तस्कर के खिलाफ वन्य जंतु संरक्षण एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ऐंचोली-बड़ावे रोड पर दबिश दी थी। रात में तस्कर को संदेह होने पर रोका गया तो उसके कब्जे से तेंदुए की खाल बरामद हुई। पकड़े गए तस्कर ने पुलिस को अपना नाम आनंद सिंह निवासी कांडानौला थाना दन्यां अल्मोड़ा बताया। एसपी ने बताया कि आनंद सिंह ने दन्यां के जंगल में तेंदुए को मारकर यह खाल निकाली थी।
विज्ञापन
सीओ हिमांशु साह के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा और उनकी टीम ने पकड़े गए तस्कर से कड़ी पूछताछ की। पकड़े गए तस्कर ने पुलिस को बताया कि वह खाल को किसी तरह नेपाल तक पहुंचाना चाहता था। यदि यह खाल चीन पहुंच जाती तो कम से कम पांच लाख रुपये मिल जाते। बरामद खाल की सिर से पूंछ तक की लंबाई सात फीट 33 सेमी है। मामले की अगली विवेचना का काम वन विभाग को सौंपा गया है। एसपी ने एसओजी टीम को 2500 रुपये का नगद इनाम दिया है। डीआईजी ने भी टीम को इनाम की घोषणा की है। जिले में लंबे अर्से बाद खाल तस्करी का मामला पकड़ में आया है।
विज्ञापन