फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tibetan border security forces arrested suspected

तिब्बत सीमा पर सुरक्षा बलों ने संदिग्ध को पकड़ा

Sun, 27 Sep 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)। Updated Sun, 27 Sep 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन

 तिब्बत बार्डर पर सुरक्षा बलों ने संदिग्ध हालत में घूमते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा है। अपने स्तर से पूछताछ करने के बाद सुरक्षा बलों ने करीब 40 साल के इस शख्स को गुंजी में पुलिस के सुपुर्द्घ कर दिया है। गुंजी पुलिस के जवान इस व्यक्ति को पूछताछ के लिए धारचूला ला रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुटी से आगे छोटा कैलाश मार्ग पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने तीन दिन पूर्व संदिग्ध हालत में घूमते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा था।
विज्ञापन


हालांकि इस व्यक्ति के पास किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली लेकिन बिना अनुमति पत्र के छियालेख से आगे प्रतिबंधित क्षेत्र में इस शख्स के पहुंचने से सुरक्षा बल सकते में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीबीपी के जवानों ने संदिग्ध व्यक्ति को गुंजी पुलिस के हवाले किया। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम चंद्रपाल पुत्र भूप सिंह निवासी बैहडिय़ा (बिहार) बताया है। वह कैसा इतनी दूर पहुंच गया, इसके बारे में उसने कोई खुलासा नहीं किया है।

गुंजी और छोटा कैलाश मार्ग पर जाने के लिए लमारी में एसएसबी, गब्र्यांग और छियालेख में आईटीबीपी की चैकपोस्ट हैं। लेकिन यह व्यक्ति इन चैकपोस्ट में सुरक्षा कर्मियों की नजर से बचकर कैसे छोटा कैलाश मार्ग पर पहुंच गया, यह बड़ा सवाल है?

पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु साह ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति के बारे में अभी कोई खुलासा कर पाना संभव नहीं है। उससे धारचूला में पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।


छियालेख से आगे का क्षेत्र प्रतिबंधित क्षेत्र की श्रेणी में रखा गया है। यदि कोई व्यक्ति छियालेख से आगे प्रवेश करता है, तो उसे एसडीएम का अनुमति पत्र लेना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed