फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The young man's body found in ditch

शादी में शामिल होने आए युवक का शव खाई में मिला

Wed, 20 May 2015 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 20 May 2015 12:00 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर से ताऊ के लड़के की शादी में शामिल होने आए युवक का शव मंगलवार को खाई में मिला। युवक रुद्रपुर में सिडकुल में काम करता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि भंडारीगांव निवासी गणेश भंडारी (35) पुत्र हयात सिंह सिडकुल रुद्रपुर में किसी फैक्ट्री में काम करता था। वह राईआगर निवासी ताऊ के लड़के मनमोहन की शादी में शामिल होने घर आया था। सोमवार को महिला संगीत में शामिल होने के लिए गणेश भंडारीगांव से राईआगर आया था। रात को ही गणेश वापस भंडारीगांव चला गया पर वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने समझा गणेश राईआगर ही रुक गया होगा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब सात बजे गांव की प्रिया नाम की लड़की बकरियों के लिए चारा लेने गांव के ही पास गधेरे में गई तो उसने खाई में लाश पड़ी देखी। प्रिया ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। लोग मौके पर पहुंचे तो उसकी शिनाख्त गणेश सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेजा है। थानाध्यक्ष एसएस नयाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि गणेश के असंतुलित होकर गधेरे में गिरने की आशंका है। गणेश के परिवार में पत्नी के साथ ही सात और तीन वर्ष के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed