{"_id":"56f56cea4f1c1b3878f14de7","slug":"the-young-man-at-the-head-of-the-rod-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के सिर पर रॉड से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक के सिर पर रॉड से हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
Updated Fri, 25 Mar 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
घायल निकेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
होली से ठीक एक दिन पहले कस्बे में नशे में धुत एक व्यक्ति ने मामूली कहासुनी में एक युवक के सिर पर रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, आरोपी को पकड़ने की मांग को लेकर लोग थाने पहुंचे। बाद में उसे एसओजी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निकेश कुमार (19) पुत्र जंगबहादुर की कैलाश बिष्ट से 23 मार्च की शाम किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कैलाश ने रॉड से निकेश के सिर प्रहार कर दिया। गंभीर रूप से घायल निकेश को पहले स्थानीय सरकारी अस्पताल भर्ती किया गया। बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था।
विज्ञापन
उसे एसपी रोशन लाल शर्मा के निर्देश पर एसओजी प्रभारी शिशुपाल राणा, यशपाल मेहता और मनमोहन भंडारी ने रात में दबोच लिया। आरोपी कैलाश के खिलाफ धारा 323, 504, 506 और एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। निकेश के पिता जंगबहादुर ने थाने में कैलाश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर, कुछ लोग इसे होली के दौरान हुई घटना बताकर राजीनामा के प्रयास में भी लगे हैं।
विज्ञापन