{"_id":"1da54308b81e1ed467cae98830dbdeea","slug":"the-man-was-killed-on-attempting-assault-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोर-जबरदस्ती करने पर महिला ने की थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जोर-जबरदस्ती करने पर महिला ने की थी हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
Updated Thu, 14 Jan 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने शहर के रई के पास 27 दिसंबर को हुए दीपक हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक विक्षिप्त बताई जाने वाली महिला को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला ने युवक द्वारा जोर-जबरदस्ती करने पर उसकी हत्या की बात कबूली है।
विज्ञापन
27 दिसंबर को रई के पास निर्माणाधीन मकान में दीपक कुमार पुत्र शंकर राम निवासी भद्रिका पोस्ट रसैपाटा तहसील देवलथल का शव मिला था। सभासद चंद्रशेखर मखौलिया की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने हत्याकांड के खुलासे के लिए कोतवाली प्रभारी ध्यान सिंह और एसओजी प्रभारी शिशु पाल राणा के नेतृत्व में दो टीमें गठित की थी।
विज्ञापन
जांच के दौरान सामने आया कि दीपक कबाड़ बीनने का काम करता था और घटनास्थल के पास ही रहने वाली विक्षिप्त बताए जाने वाली महिला बसंती के साथ रहता था।
नगर में लगे सीसीटीवी फुटेज में घटना की पहली रात 8 बजे सिल्थाम में वह अकेले देखा गया, उसके बाद रई की ओर जाते हुए दिखाई दिया। मुखबिरों से जानकारी मिली कि दीपक बसंती के ही साथ रहता था, बसंती विक्षिप्त नहीं है। बताया गया कि बसंती से थाने में महिला उप निरीक्षक विजया के नेतृत्व में पूछताछ की गई। बसंती ने रोते हुए बताया कि उस रात दीपक उससे जोर-जबरदस्ती करने लगा, जिस पर बसंती ने गुस्से में आकर उसे लात मार दी, जिससे दीपक वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन
फिर उसने दीपक को खींचकर बाहर रखा और ईंट से उसका सिर कुचल दिया। उसके कपड़ों में खून लगा था, जिन्हें सुबह बसंती ने धोया। पुलिस ने बसंती की निशानदेही पर हत्या के दिन पहने गए कपड़े बरामद कर लिए, जिन पर खून के धब्बे लगे थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने बसंती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पड़ताल में पता चला है कि आरोपी महिला का नाम बसंती देवी पत्नी मान सिंह अन्ना है। वह ग्राम लेथा पोस्ट आणा, पट्टी गोरसा तहसील पिथौरागढ़ की रहने वाली है। उसका मायका धुड़चू पट्टी मड़मानले में है। वह पिछले पांच-छह महीने से रई के आसपास के इलाके में रहती थी, अक्सर लोगों से गालीगलौज करती थी। पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।