{"_id":"af761252b1f9009bcf2d91fdba2f3905","slug":"the-lamps-lit-store-the-loss-of-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीये से जली दुकान, लाखों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीये से जली दुकान, लाखों का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, बैतड़ी/झूलाघाट (पिथौरागढ़)।
Updated Thu, 12 Nov 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
पश्चिमी नेपाल के बजांग जिले के बिजगड़ा कस्बे में महालक्ष्मी पूजन के लिए रखे गए दीये से एक दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे दुकान का करीब 42 लाख रुपये मूल्य का सामान जल गया। नेपाल पुलिस के प्रहरी निरीक्षक लालमणि जोशी ने बताया कि आग रात करीब नौ बजे लगी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही बुंगल पुलिस थाने से 15 जवानों की टीम मौके पर भेजी गई। विजगड़ा कस्बे के बड़े व्यवसायी विजय अवस्थी की दुकान में विदेशी सामान, जनरल मर्चेंट का सामान और शराब बिक्री के लिए रखी थी। आग से यह सारा सामान जल गया।
विज्ञापन
सौभाग्य से इस घटना में कोई झुलसा नहीं। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास की दुकानों को बचाने के लिए दुकानों को तोड़कर सामान सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। पूरी रात की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन