{"_id":"5af71c7d4f1c1bd1408b4ca0","slug":"stirred-by-the-use-of-satellite-phones-on-china-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन सीमा पर सेटेलाइट फोन के प्रयोग से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चीन सीमा पर सेटेलाइट फोन के प्रयोग से हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Sat, 12 May 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
सेटेलाइट फोन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन सीमा पर सेटेलाइट फोन के इस्तेमाल से सरकारी तंत्र में हड़कंप मच गया है। गुप्तचर एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं। उपजिलाधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी ने चीन सीमा के नजदीक सेटेलाइट फोन का प्रयोग होने की पुष्टि की है। वहीं, खुफिया विभाग और चीन सीमा पर तैनात आईटीबीपी की 14वीं वाहिनी के अधिकारियों ने सेटेलाइट फोन के इस्तेमाल की बात से साफ इनकार किया है।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह चीन सीमा के नजदीक मिलम से मलारी के बीच सेटेलाइट फोन के प्रयोग की सूचना आई। इस संबंध में उपजिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी ने बताया कि चीन सीमा के नजदीक मिलम और मलारी के बीच सेटेलाइट फोन का प्रयोग हुआ है। सेटेलाइट फोन से बात करने वाले व्यक्ति ने फ्रैंच में बात की है। उन्होंने बताया कि इस समय पर्यटकों के आठ समूह मिलम गए हैं, जहां जाने के लिए किसी प्रकार की अनुमति की जरूरत नहीं होती। वहीं, इनरलाइन लाखुड़ीभेल तक जाने के लिए भी किसी ने अनुमति भी नहीं ली है। उन्होंने बताया कि गुप्तचर एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन