फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Panic shot by Kusouli village

कुसौली गांव में गोली चलने से दहशत

Tue, 25 Sep 2018 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 25 Sep 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
Panic shot by Kusouli village
मौके पर मिला गोली का खोखा - फोटो : अमर उजाला

सैन्य क्षेत्र से लगे कुसौली गांव में दो बच्चों के सटकर निकली गोली कमरे की दीवार में जा धंसी। गोली चलने की सूचना से लोगों में दहशत फैल गई। ग्राम प्रधान की अगुवाई में ग्रामीणों ने एसपी को मामले की जानकारी देते हुए गोली चलाने वाले का पता लगाने की मांग की। एसपी ने थाना प्रभारी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मामले के अनुसार मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे शकुंतला चंद के मकान में किराए पर रहने वाली निर्मला देवी अपने दो बच्चों के साथ बैठी थी। निर्मला देवी ने अचानक बिजली के बल्ब के फूटने जैसी आवाज सुनी। देखने पर उन्हें दीवार से धुआं निकलता दिखा। फर्श पर गोली का खोखा पड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना ग्राम प्रधान रघुवीर सिंह को दी। गोली चलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। फोन से ही घटना की सूचना जाजरदेवल थाने में दी गई।
विज्ञापन


पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने पर ग्राम प्रधान की अगुवाई में ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर गोली चलाने वालेे का पता लगाने की मांग की। एसपी रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि मौके पर मिले खोखे की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आसपास के सभी शस्त्र लाइसेंस धारियों के शस्त्रों की जांच करने और अवैध असलहे होने की आशंका का भी पता लगाया जाएगा। उन्होंने मामले का जल्दी खुलासा करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरवाजे में टकराने के बाद दीवार में धंसी गोली
कुसौली में रहने वाली निर्मला देवी के कमरे की दीवार में धंसने से पहले गोली दरवाजे से टकराई। ग्राम प्रधान रघुवीर सिंह ने बताया कि जिस घर की दीवार में गोली धंसी है, उसके सामने कोई मकान नहीं है। यदि गोली दरवाजे को भेदकर आगे बढ़ती तो परिवार के सदस्यों के साथ हादसा हो सकता था। ग्राम प्रधान ने मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की भी मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed