{"_id":"5a11b6874f1c1bf2538bde58","slug":"jolzibi-mela-organized-by-the-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौलजीबी मेले में युवाओं ने जमकर मचाया बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जौलजीबी मेले में युवाओं ने जमकर मचाया बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
जौलजीबी मेले में हुड़दंगियों को नियंत्रित करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौलजीबी मेले में शनिवार रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान कुछ युवाओं ने जमकर बवाल मचाया। ये युवा लोकगायक गोविंद दिगारी के गानों पर डांस करने के लिए मुख्य मंच तक पहुंचने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस को इन युवाओं को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
बताया गया कि रात के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान 10-12 युवक बैरिकेड तोड़ कर डांस करने के लिए मुख्य मंच पर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। उस दौरान थाना प्रभारी बीबी राणा के नेतृत्व में मौके पर मौजूद पुलिस टीम के साथ युवाओं की तीखी झड़पें भी हुईं। हालांकि पुलिस ने इन युवाओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया। युवाओं के बवाल से कुछ देर तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में व्यवधान पैदा हो गया। रात के कार्यक्रमों के दौरान अब अराजकता हावी होती जा रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात को भी सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होते ही कुछ युवाओं ने मुख्य मंच के पास हुड़दंग किया था। इससे आयोजकों को व्यवस्था बनाने में भारी दिक्कत आ रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि किसी को अराजकता और अशांति फैलाने की छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों को काबू में रखने के लिए कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन