{"_id":"ad505ac83bc83ff66e2d72d179b0cb60","slug":"jcb-laden-down-in-the-ditch-in-trole-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राले में लदी जेसीबी खाई में गिरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्राले में लदी जेसीबी खाई में गिरी
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी /पिथौरागढ़
Updated Sun, 10 Jan 2016 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी-मदकोट मार्ग में 24 घंटे के भीतर जेसीबी गिरने की दूसरी घटना हो गई। हल्द्वानी से मदकोट को जेसीबी मशीन लेकर आ रहे ट्राले का संतुलन चामी के पास चरगाड़ पुल में बिगड़ गया। इससे ट्राला टेड़ा हो गया और उसमें लदी नई जेसीबी मशीन खाई में घुस गई। ट्राला चालक नरेंद्र सिंह ने कूदकर जान बचाई। ट्राला फंस जाने से मुनस्यारी-मदकोट मार्ग पर शनिवार की रात 10 बजे से आज सुबह 10 बजे तक पूरे 24 घंटे यातायात बंद रहा। बाद में ट्राला हटाया गया। तब जाकर यातायात बहाल हो पाया।
मुनस्यारी-मदकोट मार्ग पर शुक्रवार की रात भी एक जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। दुर्घटना में जेसीबी आपरेटर की मौत हो गई। इन दिनों इस रोड के सुधारीकरण का काम चल रहा है। कई जगह मलबा आने से भी वाहन संचालन में दिक्कत आ रही है। मुनस्यारी-मदकोट मार्ग पर यातायात बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।