फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dharchula jeep accident, two dead, one injured

धारचूला में जीप दुर्घटना, दो मरे, एक घायल

Fri, 22 Apr 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Fri, 22 Apr 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर घटियाबगड़ में शुक्रवार रात 8 बजे एक जीप के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह जीप गर्बाधार तक सामान पहुंचाने के बाद पांगला को वापस आ रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही तहसील मुख्यालय से पुलिस फोर्स और पांगल चौकी से एसएसबी जवान मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


थाना प्रभारी बलवंत कंबोज ने बताया कि यह जीप गर्बाधार से पांगला लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में ड्राइविंग कर रहे जीप स्वामी खड़क सिंह (34) पुत्र नारायण सिंह निवासी पांगला और टिप्पा राम (21) पुत्र संग्राम राम निवासी पांगला की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में पांगला निवासी नरेंद्र सिंह (22) पुत्र जोगा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और एसएसबी को दी।
विज्ञापन


आपात सेवा 108 वाहन ने घायल को धारचूला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को लाया गया है। पुलिस ने बताया कि पांगला क्षेत्र में शाम के समय भारी बारिश होने से राहत एवं बचाव के कार्य में दिक्कत आ रही है। जीप में सिर्फ तीन लोग ही सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed