{"_id":"0ec7b36a5056eada87f233caa27527bb","slug":"bluwakot-fled-caught-in-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से भागकर आए बलुवाकोट में पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली से भागकर आए बलुवाकोट में पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, धारचूला (पिथौरागढ़)।
Updated Tue, 17 Mar 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से अपने दो बच्चों समेत नेपाली युवक के साथ भागकर आई महिला को बलुवाकोट थाना पुलिस ने नेपाल जाने से पहले ही पकड़ लिया। महिला का पति भी पत्नी की तलाश में बलुवाकोट पहुंच गया था। पुलिस मंगलवार को महिला, नेपाली युवक और महिला के पति को धारचूला में उपजिलाधिकारी के सामने पेश करेगी।
विज्ञापन
बलुवाकोट के थाना प्रभारी एसएस नयाल ने बताया कि दिल्ली के शाहबाज मोहम्मदपुर इलाके में उत्तरकाशी के बड़कोट तहसील के ग्राम नौकुड़ा निवासी चित्रमोहन रावत किराए के कमरे में अपनी बीवी उर्मिला रावत और दो बच्चों के साथ रहता था। चित्रमोहन वहां पर हेल्पर का काम करता था। उसकी नेपाल के दार्चुला जिला अंतर्गत शकरपुर पस्ती निवासी गोपाल सिंह से दोस्ती हो गई। गोपाल सिंह का चित्रमोहन के घर पर आना जाना शुरू हो गया और उसने चित्रमोहन की पत्नी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।
विज्ञापन
इस बीच मौका पाकर गोपाल सिंह और महिला दोनों बच्चों के साथ भागकर निकल आए। दिल्ली से यह लोग 10 मार्च को भाग आए थे। चित्रमोहन अपनी बीवी, बच्चों की तलाश में तीन दिन पहले ही बलुवाकोट आ गया था। उसने पुलिस को भी यह कहानी बता रखी थी। आज दोपहर बाद जैसे ही गोपाल सिंह अपने साथ एक महिला और दो बच्चों को लेकर बलुवाकोट पहुंचा तो चित्रमोहन और पुलिस की टीम ने उनको दबोच लिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि महिला चित्रमोहन के साथ नहीं जाना चाहती। जबकि चित्रमोहन उसे और बच्चों को अपने साथ दिल्ली ले जाना चाहता है। महिला गोपाल सिंह के साथ नेपाल जाना चाहती है। अब इस मामले में मंगलवार को एसडीएम के आदेश पर ही अगली कार्रवाई होगी।