फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   कारपेंटर के गोदाम से

कारपेंटर के गोदाम से

Sat, 02 Dec 2017 10:22 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
कारपेंटर के गोदाम से
पिथौरागढ़। पुलिस की एसओजी टीम और जाजरदेवल थाना पुलिस ने नैनीसैनी के पास खांकर गांव में एक बढ़ई के गोदाम में छापा मारा। वहां 85 हजार रुपये की इमारती लकड़ी बरामद की। आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस को जानकारी मिली थी कि मूल रूप से जिला रामपुर यूपी के ग्राम सैदनगर निवासी शरीफ अहमद कई साल से खांकर गांव में रहकर बढ़ई का काम करता है। उसने अपने कमरे के पास ही लकड़ी का गोदाम बनाया था। वह लकड़ी को महंगे दामों पर बेचता था। इसलिए एसओजी प्रभारी प्रकाश मेहरा और जाजरदेवल के थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने शनिवार सुबह टीम के साथ खांकर गांव में छापा मारा तो गोदाम में रखी इमारती लकड़ी बरामद हुई। इसमें चीड़ के 83 तख्ते और बल्लियां शामिल थीं। पुलिस ने सारी सामग्री को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


पूछताछ में शरीफ अहमद ने पुलिस को बताया कि वह स्थानीय लोगों से यह लकड़ी खरीदता है। पुलिस ने सारी सामग्री को जब्त कर लिया और आरोपी के खिलाफ 26 वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ शेखर सुयाल ने बताया कि लकड़ी की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस सीजन में लकड़ी तस्करी बढ़ गई है। इस कारण गश्त तेज कर दी गई है। पकड़ने वाली टीम में एसओजी के अनिल मर्तोलिया, मनमोहन भंडारी, राजकुमार, अशोक आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed